पर्यटन

क्रिसमस और नए साल का जश्न बनाना है यादगार तो इन शहरों में जाये

क्रिसमस और नए साल का जश्न शुरू होने में बस कुछ ही दिन रह गए हैं। लोग इसको लेकर प्लान करने में लगे हैं कि सेलिब्रेशन के लिए वे कहां जाएं, किस शहर का टूर उनके लिए शानदार रहेगा। हम आपको बता दें कि देश के कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां विदेश से भी लोग क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने पहुंचते हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में, जहां की शाम आपके जीवन में यादगार बन जाएगी।

यादगार रह जाएगा गोवा का क्रिसमस सेलिब्रेशन
गोवा का क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पूरे भारत में मशहूर है। लोग इन दिनों का पूरे साल इंतजार करते हैं। दिसंबर आते ही यहां लोग सेलिब्रेट करना शुरू देते हैं। यहां बीच पर डांस, मस्ती और बढ़िया फूड का मजा लिया जा सकता है। क्रिसमस के मौके पर यहां चर्च से आता म्यूजिक और खूबसूरत सजे क्रिसमस पेड़ आपको दूसरी ही दुनिया में ले जाएंगे।

यहां 16वीं शताब्दी का सबसे बडा चर्च सी कैथडरेल है, जहां आपको काफी सुकून मिलेगा। यहां टर्की या चिकन से बनी कई बढ़िया डिशेज आप टेस्ट कर सकते हैं।

कोलकाता का क्रिसमस सेलिब्रेशन
बंगाल में दुर्गा पूजा के बारे में आपने काफी सुना होगा, हजारों लोग देखने कोलकाता पहुंचते हैं। यहां का क्रिसमस सेलिब्रेशन भी बहुत फेमस है। ब्रिटिश शासन के दौरान ही यहां धूमधाम से क्रिसमस मनाने का ट्रेंड शुरू हुआ, जो अबतक मनता आ रहा है। ब्रिटिश अफसर यहां नाच-गाने और खाने के साथ खूब मस्ती करते थे। आज भी यहां पार्क स्ट्रीट का नजारा बेहद खूबसूरत होता है।

कोलकाता के सैंट पॉल कैथेड्रल चर्च में काफी भीड़ जुटती है। यहां कई पुरानी बेकरीज भी हैं, जहां फ्रूट केक और बढ़िया ट्रीट आइटम्स का स्वाद चखा जा सकता है। विक्टोरिया मेमोरियल के पास बने सैंट पॉल कैथड्रल चर्च में क्रिसमस ईवनिंग पर रौनक दिखाई देती है। पश्चिम बंगाल पर्यटन समिति, कोलकाता की ओर से हर साल यहां क्रिसमस फेस्ट का आयोजन किया जाता है।

शिमला में क्रिसमस पर अलग ही अनुभव होगा
अगर आपके दिल की घंटियां स्नो और हिल स्टेशन को देखकर बजने लगती हैं तो क्रिसमस मनाने के लिए भारत में शिमला से बेहतर कोई जगह नहीं है। अगर आप ट्रिप को थोड़ा और रोमांटिक बनाना चाहते हैं तो कालका से शिमला तक टॉय ट्रेन में सफर करें। वहां काफी बढ़िया रेस्टोरेंट हैं, जहां आप लजीज खाने का मजा ले सकते हैं।

अगर आपको ऐतिहासिक जगहों से प्रेम है, तो आपके लिए बोनस पॉइंट ये है कि यहां ब्रिटिश काल में बनीं कई ऐतिहासिक इमारतें भी हैं। यहां 19वीं शताब्दी के मध्य बना क्राइस्ट चर्च है, जहां आप क्रिसमस प्रेयर में हिस्सा ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button