जीवनशैली

क्रिसमस के मौके पर करीबियों को दे सकते हैं ये गिफ्ट

images (10)दिसंबर का महीना शुरू होते ही क्रिसमस की खुशबू हवा में घुलने लगती है और तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इन तैयारियों में लोगों के लिए गिफ्ट डिसाइड करने का भी एक काम शामिल रहता है। क्रिसमस पर कुछ गिफ्ट ये भी हो सकते हैं :

APP MAGNETS

हो सकता है कि ये कोई खास महंगा गिफ्ट नहीं हो लेकिन गिफ्ट न देने से तो यह बेहतर ही है। ऐप मैग्नेट्स उनके लिए परफेक्ट रहेंगे जो अपने स्मार्टफोन्स या आईफोन्स पर ऐप्स यूज किए बिना नहीं रह सकते। ये क्यूट-से दिखने वाले मैग्नेट्स फ्रिज या अन्य बोरिंग बड़े मेटैलिक सरफेस को ऐप्स के साथ दिखने वाला एक बड़ा-सा फोन जैसा बना देते हैं।

POCKET MIRROR

पॉकेट मिरर आपकी फ्रेंड, बहन, मां या अन्य किसी भी रिश्तेदार के लिए बेहद काम का क्रिसमस गिफ्ट साबित होगा। इन दिनों बाजार में बेहद खूबसूरत और फैंसी दिखने वाले पॉकेट मिरर मिलते हैं। ये ज्यादा महंगे भी नहीं होते हैं और काम भी बहुत आते हैं।

COLORFUL CHOCOLATES

कलरफुल चॉकलेट्स हॉलिडे सीजन में चॉकलेटी फ्लेवर एड करेंगी। आप चाहें तो घर पर भी इन्हें बना सकते हैं। केवल कलरफुल रैपर्स बाहर से ले आएं जिससे कि इन्हें घर पर ही रैप किया जा सके। अगर आपको घर पर इन्हें नहीं बनाना है तो मार्केट से ड्रायफ्रूट वाले चॉकलेट्स खरीद लें।

MINI COOKER

अगर आपके फ्रेंड को खाना बनाने का शौक है तो मिनी कूकर से अच्छा गिफ्ट नहीं हो सकता। ये किसी अकेले रहने वाले पुरुष के लिए भी आदर्श गिफ्ट है। 3.5 लीटर नहीं 1.5 लीटर वाला कूकर ही गिफ्ट करने के लिए बेस्ट है।

MAKEUP & BEAUTY PRODUCTS

अक्सर महिलाएं ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर अपना काफी पैसा खर्च कर देती हैं क्योंकि वे खूबसूरत दिखना चाहती हैं। लिप-ग्लॉस, शैडो, मस्कारा, शैम्पू, कंडीशनर, फेशियल मास्क और अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट्स उन सभी महिलाओं के लिए परफेक्ट गिफ्ट होंगे जिन्हें आप क्रिसमस पर खुश करना चाहते हैं। इनकी कीमत ब्रैंड के हिसाब से तय होती है।

SCARF

बहुत से लोगों को स्कार्फ पहनने का शौक होता है। फिर चाहे महिला हो या पुरुष। इन दिनों ठंड में स्कार्फ पहनने का फैशन भी है। तो आप अपने दोस्त के टेस्ट के अनुसार एक स्कार्फ गिफ्ट करें जिसे वो पूरे सीजन में पहन सकेंगे। बच्चों के लिए भी स्कार्फ लिए जा सकते हैं।

WINE RACK

ये गिफ्ट केवल बड़ों के लिए है, लेकिन है बेहद शानदार। इस तरह की गिफ्ट्स लोग बेहद पसंद करते हैं। वाइन लवर के लिए खासकर ये गिफ्ट सबसे परफेक्ट रहेगी। इसे लोग खुद नहीं खरीद पाते हैं और टालते रहते हैं कि फिर कभी खरीदेंगे। लेकिन इन्हें जब कोई गिफ्ट कर देता है तो बहुत मजा आता है।

FUNNY SOCKS

क्रिसमस पर सॉक्स भी बेहतरीन गिफ्ट हैं। मार्केट से अच्छे वॉर्म सॉक्स खरीदें। क्रिसमस के लिए खास सॉक्स भी मार्केट में मिल जाते हैं जिन पर सैंटा क्लॉज बना होता है, क्रिसमस केक्स बने हुए होते हैं या सॉफ्ट टॉयज भी बने होते हैं। स्ट्राइप और डॉट्स वाले सॉक्स भी अच्छे लगते हैं। ये ऐसा गिफ्ट है जो लोगों के बहुत काम आएगा खासकर ठंड के इस मौसम में।

CONDIMENT POTS WITH TRAY

हम चाहें या न चाहें फिर भी रोज कुकिंग तो करना ही पड़ती है। मसाले हमारे रोज के खाने को ज्यादा स्वादिष्ट और कम बोरिंग बना देते हैं। बाजार में इन दिनों ट्रे के साथ कोंडिमेंट-पॉट्स भी मिलते हैं। इन्हें गिफ्ट में देकर आप किसी के भी किचन की शान बढ़ा सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button