दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

खुर्शीद से मिलीं देवयानी

miliनई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े ने शनिवार को विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और विदेश सचिव सुजाता सिंह से यहां मुलाकात की। खोबरागड़े शुक्रवार रात लगभग 1० बजे एक अमेरिकी उड़ान से दिल्ली पहुंचीं।देवयानी ने शनिवार को खुर्शीद और सुजाता सिंह से अलग-अलग मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि देवयानी को विदेश मंत्रालय स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने मंत्रालय में कार्यभार संभालने से पहले दो दिनों की छुट्टी मांगी है। खोबरागड़े तब भारत लौटी हैं  जब भारत ने अमेरिका सरकार के उस अनुरोध को ठुकरा दिया  जिसमें उसने देवयानी को प्रदान की गई राजनयिक छूट घटाने की मांग की थी। उन्हें पूर्ण राजनयिक छूट के साथ जी1 वीजा जारी किया गया है। अनुरोध ठुकराए जाने के बाद देवयानी को अमेरिका छोड़ने के लिए कह दिया गया। जवाब में भारत ने भी उसी दर्जे के एक अमेरिकी राजनयिक को भारत छोड़ने का निर्देश दे दिया।

Related Articles

Back to top button