ज्ञान भंडार

खूंटी में ट्रेलर और ट्रक में टक्कर, रांची आ रहे चार मजदूरों की मौत

truck_1444362800रांची/खूंटी। झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां ट्रेलर और टर्बो (छोटे ट्रक) की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। एक्सीडेंट बिरसा मृग विहार के पास हुआ। हादसे के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ दीपक शर्मा ने लोगों को काफी समझाया इसके बाद लोग सड़क से हटे।
 
सामने से हुई टक्कर 
पुलिस के अनुसार बिरसा मृग विहार के पास सड़क पर बाईं ओर एक खराब बस बीती रात से खड़ी थी। टर्बो मजदूरों को लेकर रांची की ओर आ रहा था। ये मजदूर रांची में काम की तलाश में आ रहे थे। टर्बो जैसे ही बस को ओवरटेक कर आगे बढ़ा, सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई।
 
सभी मृतक एक ही गांव के निवासी
 
एक्सीडेंट के बाद ट्रेलर चालक और खलासी भाग खड़े हुए जबकि टर्बो में सवार चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति जख्मी हो गया, जिसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान खूंटी के प्रकाश कच्छप, श्रीमहतो, सुनील पाहन और विनीत तिर्की के रूप में की गई।

 

Related Articles

Back to top button