अपराध

खेत में ले जाकर 10 वीं की छात्रा से सामूहिक बलात्कार

10 gमुजफ्फरनगर: शौच करने के लिए गयी 15 वर्षीय एक लड़की के साथ तीन युवकों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया है। यह घटना खेरी राजपुताना गांव में हुई है। एसएचआेे एसके त्यागी ने बताया कि तीन युवकों ने कक्षा दसवीं में पढऩे वाली लड़की को अगवा कर लिया और नजदीक के एक खेत में ले जाकर कल उसके साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। त्यागी ने बताया कि आरोपियों ने लड़की को इसकी जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। न्होंने बताया कि एक आरोपी की पहचान प्रशांत के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार हैं और उन्हें पकडऩे के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि इस बीच, शामली जिले के नगलराज गांव में एक महीने पुराने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कल एक ग्राम प्रधान को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि फरजंद अली को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि मामले में उसके तीन सहयोगी अभी भी फरार चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button