
उत्तर प्रदेशदिल्लीराज्य
गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल पर दिखाई अपनी LIVE मौत:बेहद दर्दनाक
गाजियाबाद: एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के सामने ही लाइव सुसाइड किया। दरअसल, सीए की तैयारी कर रहे छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंंड से मोबाइल फोन पर बात करने के दौरान फांसी लगा ली। हैरानी वाली बात यह है कि फांसी भी उसने वीडियो कॉल पर अपनी गर्लफ्रेंंड को दिखाकर लगाई।सुबह छात्र के दोस्त से मौत की जानकारी उसके अमेरिका में रह रहे भाई को मिली। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सौंप दिया। यह छात्र दिल्ली के एक इंस्टीट्यूट से चार्टर्ड अकाउंट की कोचिंग कर रहा था। शनिवार की रात वह अपनी गर्लफ्रेंंड से मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। दोनोंं के बीच बातचीत के दौरान ही आधी रात के बाद उसने गर्लफ्रेंंड के सामने ही अपनी जान दे दी।
मरने से पहले उसने मोबाइल फोन से गर्लफ्रेंंड को वीडियो कॉल की और फांसी पर लटकने का पूरा सीन उसे दिखाया। इसकी जानकारी सुबह उसके कमरे में तलाशी के दौरान मोबाइल फोन की पोजीशन से हुई। पुलिस के अनुसार मोबाइल फोन इस तरह से रखा था कि उसके कैमरे की दिशा पंखे के हुक की ओर थी। पुलिस जांच में पता चला है कि युवती ने भी किसी को ऋषभ के फांसी पर लटकने की जानकारी फोन पर दी थी, लेकिन वे भी सुबह ऋषभ के कमरे पर पहुंचे तब तक वह फांसी लगा चुका था।
वहीं, पुलिस अधिकारी गोरखनाथ यादव का कहना है कि छात्र ने आत्महत्या करने से पहले एक युवती को वीडियो कॉल की थी। उसकी जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनोंं को सौंप दिया गया। वही, युवती के साथ प्रेम प्रसंग को भी कारण माना जा रहा है, लेकिन ऋषभ के परिजनोंं ने अभी ऐसी कोई शिकायत पुलिस को नहींं दी है।



