जीवनशैली

गर्लफ्रैंड और बीवी में ये 5 अंतर रखते हैं मर्द!

man-drink-with-his-girlfriend-56a852b3ea402_lदस्तक टाइम्स एजेन्सी/ ज्यादातर मर्द गर्लफ्रैंड और बीवी में बड़ा फर्क रखते हैं। इस बारे में उनकी सोच एकदम डिफरेंट होती है। गर्लफ्रैंड अगर बीवी बन जाए, तो उनका बर्ताव बदल जाता है। आखिर वे क्या सोचकर ऐसा करते हैं, जानिए आप भी…

1- गर्लफ्रैंड के साथ सिगरेट भी पी लेते हैं और ड्रिंक भी। लेकिन बीवी के साथ ऐसा करना बिलकुल पसंद नहीं करते। बीवी अगर ऐसा करना भी चाहें, तो कभी नहीं करने देते। पत्नी का सिगरेट या ड्रिंक करना उन्हें अच्छा नहीं लगता।

2- मर्द गर्लफ्रैंड के साथ कैसी भी बातें कर लेते हैं। गाली-गलौज भी चलती है, लेकिन पत्नी के साथ वे ऐसा करना पसंद नहीं करते। खासतौर पर दूसरे मर्दों और औरतों के बारे में वे गर्लफ्रैंड से ही बातें करते हैं।

3- गर्लफ्रैंड कुछ भी पहनें, उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन पत्नी को वे साड़ी या सलवार कमीज में ही देखना पसंद करते हैं। गर्लफ्रैंड को कोई हॉट कहें, उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन पत्नी को कोई हॉट कहें उन्हें बहुत दिक्कत होती है।

4- गर्लफ्रैंड उनसे कुछ भी कह दे या डांट दे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। वे इस बात को इग्नोर कर देते हैं। वहीं पत्नी ऐसा करे तो मर्द हंगामा खड़ा कर देते हैं।

5- गर्लफ्रैंड किसी के साथ भी दोस्ती रखे, पुरुषों को कोई मतलब नहीं होता, लेकिन पत्नी के पुरुष मित्र उन्हें फूटी आंख नहीं सुहाते। वे कोशिश यही करते हैं कि वे किसी पुरुष से दोस्ती न रखें, न ही चैटिंग करें।

 

Related Articles

Back to top button