अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

लद्दाख की गलवन घाटी में भारतीय सेना का एक अधिकारी और दो सैनिक शहीद

नई दिल्ली : लद्दाख के गलवन घाटी में पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान भारत और चीन के सैनिकों में झड़प हुई। इसमें भारतीय सेना का एक अफसर और दो सिपाही शहीद हो गए। दोनों सेना के सीनियर अधिकारी स्थिति को शांत करने के लिए बैठक कर रहे हैं। भारतीय सेना ने इसकी जानकारी दी है। समाचार एजेंसी के अनुसार चीन ने भारत पर पर सीमा पार करने और उसके सैनिकों पर हमला करने का आरोप लगाया है।

चीन के सैन्य जमावड़े को लेकर विवाद सुलझाने के मद्देनजर दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख में ब्रिगेड कमांडर और बटालियन कमांडर स्तर की वार्ता चल रही है। सैन्य सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच लगातार कई दौर की वार्ता जारी रहने से कई और स्थानों पर दोनों देशों की सेनाएं सीमित रूप से पीछे हटी हैं। इसी दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प की खबर सामने आई है।

गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच पिछले महीने की शुरुआत से ही लद्दाख बॉर्डर के पास माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ था। मई महीने के शुरुआत में चीनी सैनिकों ने भारत द्वारा तय की गई एलएसी को पार कर लिया था। चीनी सैनिकों ने पेंगोंग झील, गलवान घाटी के पास आकर अपने तंबू गाढ़ लिए थे। खबरों के मुताबिक, यहां पर करीब पांच हजार सैनिकों को तैनात किया गया था, इसके अलावा सैन्य सामान भी इकट्ठा किया गया था।

Related Articles

Back to top button