अन्तर्राष्ट्रीय

गांधी की शांति की विरासत को आगे ले जाने की जरूरत : संरा प्रमुख

un

दस्तक टाइम्स / एजेंसी

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शांति से जुड़े संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया में भयावह पीड़ा को खत्म करने के लिए वैश्विक समुदाय को इस महान भारतीय नेता की शांति की विरासत को आगे बढ़ाने की जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने संस्कति एवं शांति पर संयुक्त राष्ट्र के उच्च स्तरीय मंच पर कहा, महात्मा गांधी ने साबित किया कि शांति की संस्कति इतिहास का ढर्रा बदल सकती है। चलिए इस विरासत को तब तक जारी रखते हैं जब तक हम दुनिया में भयावह पीड़ा का खात्मा नहीं कर देते और स्थायी शांति स्थापित नहीं कर देते। मून ने इस साल जनवरी में भारत के अपने दौरे को याद किया। अपने भारत प्रवास में उन्होंने साबरमती आश्रम का दौरा किया था। उन्होंने कहा, आश्रम का दौरा करना सम्मान की बात थी।़़़मैंने गांधी की इस कड़ी चेतावनी को याद किया कि- पथ्वी पर तब तक स्थायी शांति नहीं आ सकती जब तक हम सिर्फ सहिष्णु होना नहीं, बल्कि दूसरों की आस्थाओं का अपनी आस्था की तरह सम्मान करना नहीं सीखते। मून के साथ इस मौके पर महात्मा गांधी के पौत्र अरूण गांधी भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button