अपराधउत्तर प्रदेशग़ाज़ियाबादब्रेकिंगराज्य

गाजियाबाद में कपड़ा व्यवसायी के घर डकैती, लुटेरों ने तीन लोगों को मार डाला

गाजियाबाद : जिले में देर रात बदमाशों ने एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मार दी। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। गाजियाबाद के एक कपड़ा व्यापारी के घर में लूट के इरादे से घुसे थे बदमाश। इस दौरान घर में कपड़ा व्यापारी के अलावा उनकी पत्नी, दो बेटे और बहू भी मौजूद थीं। परिवार ने जब लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी, उनकी पत्नी और दोनों बेटों को गोली मार दी। कपड़ा व्यापारी और उनके दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल अवस्था में और पुत्रवधू बेसुध हालत में मिलीं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कपड़ा व्यापारी और उसके दोनों बेटों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। व्यापारी की पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने विशेष टीम का गठन करते हुए इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। लोनी के मेन बाजार में रियाज कपड़े वाले के यहां बदमाश डकैती के इरादे से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 70 साल के रईसुद्दीन, उनके 30 के बेटे अजहर और 28 साल के बेटे इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा रईसुद्दीन की 65 साल की पत्नी फातिमा को भी गोली मारी। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर से बदमाश क्या ले गए हैं इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार देर रात कपड़ा व्यापारी रियाजुद्दीन के घर में घुसे बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया। विरोध करने पर उन्होंने माता-पिता सहित दो बेटों को गोली मार दी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं रियाजुद्दीन की पत्नी की हालत गम्भीर है।

Related Articles

Back to top button