अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 17 बाइक बरामद

थाना पल्लवपुरम पुलिस ने चेकिंग के दौरान ललसाना चौराहे से चार बाइक चोरों को गिरफ्तार किया।

Meerut News: मेरठ के थाना पल्लवपुरम पुलिस ने अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार किए हैं। जिनके कब्जे से चोरी की घटनाओं से संबंधित कुल 17 बाइकें, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। थाना पल्लवपुरम पुलिस ने चेकिंग के दौरान ललसाना चौराहे से चार बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। जिनके नाम प्रियांशु, दक्ष, आदित्य एवं विराज हैं। गिरफ्तारी के समय बदमाशों के कब्जे से दो चोरी की बाइकें तथा अभियुक्त प्रियांशु एवं दक्ष के कब्जे से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए।

खंडहरनुमा मकानों से 15 बाइकें बरामद की गयीं
पूछताछ में आरोपियों ने बताया गया कि वे संगठित गिरोह बनाकर थाना पल्लवपुरम, दौराला सहित जनपद मुजफ्फरनगर एवं सहारनपुर के विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी करते हैं। दोनों बाइक चोरों की निशानदेही पर एनसी कॉलोनी स्थित खंडहरनुमा मकानों से 15 बाइकें बरामद की गयीं। इस प्रकार बाइक चोरों के कब्जे एवं निशानदेही से कुल 17 बाइके बरामद हुईं। बरामद बाइकों में थाना पल्लवपुरम, थाना दौराला, थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर एवं थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर पर पंजीकृत वाहन चोरी के मुकदमा से संबंधित बाइकें भी बरामद हुई। बरामदगी एवं विवेचना के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2)/317(5) बीएनएस तथा संगठित अपराध से संबंधित धारा 112 बीएनएस की वृद्धि की गयी।

Related Articles

Back to top button