International News - अन्तर्राष्ट्रीय

गाड़ी का गेट नहीं खोल पाए ब्लादिमिर पुतिन, उड़ी खिल्ली!

एजेंसी/ putinमॉस्को। रुस में रूसियों की कारीगरी और उनकी तकनीक का लोहा मनवाने के लिए राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने थोड़ा हट के क्या किया, पुतिन की ही खिल्ली उड़ गई। साथ ही रूसी दबदबे की भी। दरअसल, पुतिन समेत पूरे रूस को ही अपनी तकनीकी पर नाज है। इसी तकनीकी का लोहा मनवाने के लिए वो अचानक ही हथियारों से लैस एक वाहन की तरफ बढ़े और झटके से उसके गेट को खोलने की कोशिश की। पर वाहन का गेट खुला ही नहीं। जिसके बाद उन्हें खिसियाए मुंह के साथ वापस लौटना पड़ा।

ये वाहन यूएजेड श्रेणी का पिकअपनुमा जीप था। जिसपर रूसी हथियार तैनात हैं। वो सामने खड़ी इस जीप के पास गए और झटके से जीप का दरवाजा खोलने लगे। पर वो खुला ही नहीं। इस दौरान सबकी निगाहें पुतिन की तरफ ही थी, और जब वो वाहन का दरवाजा खोलने में असफल रहे, तो लोग सन्न रह गए।

दरअसल, पुतिन रूसी ऑटो इंडस्ट्री को प्रोमोट करने वाले कार्यक्रम में पहुंचे थे। पर इस घटना के बाद रूसी ऑटो इंडस्ट्री की साख पर भी धक्का पहुंचा।

इस घटना के बाद पुतिन अन्य वाहनों के पास भी गए। पर एक बार असहज हो जाने की वजह से उन्होंने किसी अन्य वाहन को हाथ तक नहीं लगाया। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल एलेक्जेंडर शेवशेकों लगातार उन्हें अन्य वाहनों के बारे में बताते रहे। ये ऑटो एक्सपो रूसी मिलिटरी वाहनों को लेकर लगा था।

Related Articles

Back to top button