ज्ञान भंडार

गुजरात की मुख्यमंत्री ने गांधीजी को गरीब परिवार का बताया

0_1443854192पोरबंदर। गांधी जयंती पर गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल अपने संबोधन में भूल कर बैठीं। उन्होंने राष्ट्रपिता को ‘गरीब परिवार में जन्मा’ करार दे दिया। उन्होंने कहा, ‘गरीब परिवार में जन्मे गांधीजी ने देश को आजादी दिलवाई।’ यह सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग अचंभित रह गए। गांधीजी के पिता करमचंद गांधी स्टेट के दीवान थे। वे धन्नासेठ परिवार से ताल्लुक रखते थे।
 
मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल पेशे से शिक्षिका रही हैं। कई सालों तक वे गुजरात की शिक्षा मंत्री भी रहीं। इसके पहले गांधीजी की जन्मस्थली पर उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की लेकिन कार्यक्रम के बाद उन्होंने इस भूल को स्वीकार कर सुधारा भी नहीं।

 

 

Related Articles

Back to top button