ज्ञान भंडार

गुजरात: 100 करोड़ का किया था घोटाला भू-माफिया को सरेआम लगवाई उठक-बैठक,

01_1482220692जामनगर| ये है 100 करोड़ के जमीन घोटाले का मुख्य सूत्रधार जयेश राणपरिया। सात महीने तक छकाने के बाद पुलिस के हाथ आया है। भूखंडों के निरीक्षण के लिए सोमवार को जांच एजेंसी उसे अलग-अलग जगह ले गई। इस दौरान सरेआम उठक-बैठक लगाता नजर आया। जयेश पर एक बिल्डर के बेटे के नाम के फर्जी दस्तावेज बना 100 करोड़ रुपए का प्लॉट कब्जा करने सहित अन्य आरोप हैं। बोगस दस्तावेज का सहारा…
रणजितनगर रोड पर ईवा पार्क की करीब 100 करोड़ की जमीन को इस बिल्डर ने बोगस दस्तावेज बनाकर हड़प ली थी। सात महीने पहले इसकी शिकायत की गई थी। तब जाकर पुलिस को इस मामले के मुख्य सूत्रधार लोठिया गांव के जयेश मूलजीभाई राणपरिया हाथ लगा था। इसके बाद पुलिस ने सरेआम उसकी उठक-बैठक लगाई। शहर में उसका नंगे पांव जुलूस भी निकाला गया।

Related Articles

Back to top button