ज्ञान भंडार

गुरुवार के दिन इन आसान उपायों को करने से अवश्य मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार का दिन विष्णु भगवान का होता है। विष्णु भगवान के आशीर्वाद से सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। भाग्य साथ नहीं दे रहा है या कोई भी समस्या चल रही है गुरुवार के दिन कुछ आसान उपाय करने से आपकी किस्मत बदल सकती है।

भोजन-
भोजन में गुरुवार के दिन चने की दाल का प्रयोग होना चाहिए और नमक नहीं खाना चाहिए। संभव तो इस दिन एक ही समय का भोजन करना चाहिए।

महिलाओं को अवश्य करना चाहिए इस दिन व्रत-
गुरुवार के दिन कोई भी व्यक्ति व्रत कर सकता है परंतु ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह व्रत महिलाओं को विशेष तौर पर करना चाहिए। इस दिन व्रत करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

इस दिन केला न खाएं-
इस दिन केले की पूजा का विधान है इसलिए इस दिन केला खाना वर्जित होता है। भगवान विष्णु को इस दिन केला अर्पित किया जाता है। व्रत रखने वालों को तो इस दिन केले का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

पूजा अवश्य करें-
इस दिन पूजा अवश्य करें और संभव हो तो मंदिर भी जाएं।

दान-
गुरुवार के दिन मंदिर में चने की दाल और केसर का दान करना चाहिए।

पीले रंग का अधिक से अधिक उपयोग करें-
इस दिन पूजा में पीले रंग के फूल, चने की दाल, पीले कपड़े और पीले चंदन का उपयोग करना चाहिए। पीले वस्त्र और पीले पुष्प भी धारण करने चाहिए।

Related Articles

Back to top button