टॉप न्यूज़

गूगल ने दिल्ली के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा एप शुरू की

दस्तक टाइम्स/एजेंसी

apनयी दिल्ली। तकनीकी दिग्गज कंपनी गूगल ने दिल्ली वासियों के लिए एक नयी एप शुरू की जो उन्हें दिल्ली में यात्रा करने के लिए सार्वजनिक परिवहन से जुड़ी तमाम जानकारियां उपलब्ध कराएगी। यह एप धीमे इंटरनेट पर भी आसानी से यातायात संबंधी दिशाओं को दिखाएगी। गूगल ने एक बयान में बताया कि दिल्ली पब्लिक ट्रांसपोर्ट एप गूगल का एक नया प्रयोग है। इसे गूगल मैप्स के साथ बनाया गया है। इसकी मदद से लोगों को दिल्ली मेट्रो, दिल्ली परिवहन निगम की बसों और क्लस्टर बसों :डिम्टस की नारंगी बसों: से जुड़ी समय सारिणी, दिशाओं आदि की जानकारी मिलेगी। इसी के साथ गुड़गांव की रैपिड मेट्रो की जानकारी भी इससे प्राप्त की जा सकेगी।
इसमें बताया गया है कि यह एप बस-मेट्रो की यात्रा के दौरान बीच में पड़ने वाले विराम स्थलों के बीच दिशाओं की भी जानकारी उपलब्ध कराएगा। एक बार इस एप को डाउनलोड कर लेने के बाद यातायात संबंधी जानकारियां देने के लिए यह इंटरनेट डाटा का प्रयोग नहीं करती भले ही फोन पर इंटरनेट डाटा ऑनलाइन ही क्यों ना हो। हालांकि लगातार यातायात से जुड़ी खबरों का अलर्ट पाने के लिए यह इंटरनेट डाटा का प्रयोग करती है लेकिन वह बहुत कम लगभग एक केबी एक दिन में खर्च होता है। इस एप में एक शेयर बटन भी है जिसकी सहायता से आप उक्त जानकारियों को अपने दोस्तों के साथ व्हाटसएप की सहायता से साक्षा कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button