अन्तर्राष्ट्रीय

गोताखोरों ने खोजा समुद्र में लाखों डॉलर खजाना

yuvraj-12 समुद्री गोताखोरों ने अमेरिका के तटीय क्षेत्र से 16वीं सदी के तीन स्पेनिश जहाजों की खोज की है जिनमें लूटी गई फ्रेंच कलाकृतियां मिली हैं। इन कलाकृतियों की कीमत लाखों डॉलर में है। जहाजों पर मिले सामान में कांस्य की तीन तोप शामिल हैं, जिनमें से दो की लंबाई तीन मीटर और तीसरी की दो मीटर है।इसके अलावा जहाज से संगमरमर का एक स्मारक मिला है, जिस पर फ्रांस के राजा के राज्य चिन्ह उकेरे गए हैं।

इनकी पहचान फ्रांस के नाविक ज्यां रिबॉल्ट के फ्लोरिडा अभियान से जुड़ी है। रिकॉर्ड से पता चलता है कि अभियान से जुड़ी कांस्य की तोपों और स्मारक को सेंट जोंस नदी पर उस समय की फ्रेंच हुगनोट कॉलोनी, फोर्ट कैरोलीन में रखा गया था। वह स्थान अब जैक्सनविल, फ्लोरिडा में है। जहाजों के इस मलबे का पता लगाने वाली कंपनी, ग्लोबल मरीन एक्सप्लोरेशन के मुख्य कार्यकारी रॉबर्ट प्रिचेट ने बताया कि 1565 में, तोपों और स्मारक को एक स्पेनिश छापे के दौरान जब्त कर लिया गया था।

 

Related Articles

Back to top button