अन्तर्राष्ट्रीय

गोलाबारी बंद होने पर ही यूक्रेन से बातचीत : रूस

rusian flagमॉस्को। रूस के उच्च सदन के प्रमुख वेलेंटिना मात्वियेंको ने कहा है कि रूस यूक्रेन के साथ तभी वार्ता करेगा जब वहां विनाशक शस्त्रों का इस्तेमाल बंद होगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मात्वियेंको ने कहा ‘‘बातचीत के लिए हमलोग तैयार हैं हमलोग बातचीत करेंगे और मिलेंगे।’’ मात्वियेंको ने जोर देकर कहा कि विनाशक शस्त्रों का इस्तेमाल ऐसी बैठकों और बातचीत के लिए अस्वीकार्य है। उन्होंने जोर दिया कि यूक्रेन को इस तरह की दंडात्मक कार्रवाई को बंद करना चाहिए। पेट्रो पोरोशेंको ने शनिवार को यूक्रेन के पांचवें राष्ट्रपति के रूप में कीव में आयोजित एक उद्घाटन समारोह में शपथ ली। मात्वियेंको ने कहा कि पेट्रो पोरोशेंको को अब यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनका देश रूस के बिना यह संकट दूर नहीं कर सकता। उन्होंने कहा ‘‘यूक्रेन में राजनीतिक और आर्थिक संकट को बिना रूस के हल करना संभव नहीं है।’’ यूक्रेन की सरकार ने पूर्वी यूक्रेन में विद्रोहियों के खिलाफ अप्रैल से ही ‘आतंकवाद विरोधी’ अभियान चला रखा है। यूक्रेन में अशांति भड़काने के लिए यह रूस को जिम्मेदार ठहराता है। अलगाववादी विद्रोह की संख्या 181 तक पहुंच गई है जिसमें 3०० लोग घायल हुए हैं।

Related Articles

Back to top button