स्पोर्ट्स

गौतम गंभीर ने कहा- ये है बेस्ट IPL कप्तान, 6-7 खिताब और जीत सकते हैं

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने आईपीएल के अपने पसंदीदा क्रिकेटर के रूप में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को चुना है। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने सर्वाधिक चार आईपीएल खिताब जीते हैं। गंभीर ने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी कप्तानी केवल खिताब जीतने के लिए ही है। कोरोना वायरस की वजह इस साल आईपीएल 2020 का आगाज नहीं हो पाया है। देश में लॉकडाउन बढ़ने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन को अनिश्चिचकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो में कहा, ”मुझे लगता है कि मेरे पसंदीदा आईपीएल खिलाड़ी रोहित शर्मा है। उन्होंने चार बार अपनी टीम को खिताब जितवाया। कप्तानी का अर्थ ही है कि टीम को खिताब जितवाना।”

गौतम गंभीर बोले- यह खिलाड़ी पहले होता तो KKR ज्यादा IPL खिताब जीतती
उन्होंने कहा, ”रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान के रूप करियर समाप्त करेंगे। उनकी कप्तानी में टीम 6-7 खिताब जीत सकती है।” टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने कहा, ”मुंबई इंडियंस ने जितने करीबी मैच जीते हैं, वे बताते हैं कि रोहित शर्मा कितने शानदार कप्तान हैं।”

उन्होंने कहा, ”महेंद्र सिंह धोनी दबाव में जो निर्णय लेते हैं, वह अच्छे होते हैं। धोनी को परिणाम सूट करते हैं, लेकिन जहां तक कप्तानी की बात है, स्मार्टनेस और निर्णय लेने की क्षमता का सवाल है तो रोहित बेस्ट हैं।”

इस विषय पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी को बेस्ट आईपीएल कप्तान बताया। उन्होंने कहा, ”धोनी के खिलाफ जाना बहुत कठिन है, क्योंकि हर व्यक्ति उनसे उम्मीद करता है। रोहित शर्मा कप्तान के रूप में जो करते हैं, वह मुझे पसंद है लेकिन टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी जिस तरह धोनी ने की है वह लाजवाब है। क्योंकि उनकी निरंतरता और जिस तरह वे उम्मीदोंके दबाव को झेलते हैं, वह उन्हें मेरी पसंद बनाता है।”

Related Articles

Back to top button