राष्ट्रीयलखनऊ

ग्रामीण महिलाओं तक पहुंचे समाजसेवी योजनाओं की जानकारी

shivpal yadavलखनऊ। प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज कानपुर नगर में चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्राद्यौगिक विश्वविद्यालय, कानपुर गृह विज्ञान महाविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया। श्री यादव ने कहा कि पत्थर कालेज के नाम से विख्यात, सन् 1893 में स्थापित देश की इस प्राचीनतम कृषि संस्था चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी मेें सम्मिलित होना मेरे लिये सौभाग्य की बात हेै। उन्होंने कहा कि गृह विज्ञान महाविद्यालय द्वारा तकनीकी के माध्यम से महिलाओं के सशक्तीकरण एवं विकास विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रदेश तथा अन्य प्रान्तों से आये सभी वैज्ञानिकों, प्रसार कर्ताओं एवं समाज सेवियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद हमारे देश ने बहुत प्रगति की है परन्तु यह खेद का विषय है कि महिलाओं, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं की आर्थिक-सामाजिक स्थिति में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पाई है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति हो रही है परन्तु अशिक्षा तथा उनके अधिकारों के बारे में जानकारी के अभाव में ग्रामीण महिलाओं की स्थिति आज भी दयनीय बनी हुई है। उन्हें पुरूषों के बराबर मेहनताना भी नहीं दिया जाता है, शहरी क्षेत्रों में सम्पत्ति खरीदते समय पति-पत्नी का नाम संयुक्त रूप से लिखवाया जाता है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को इस अधिकार से वंचित रखा जाता है।

Related Articles

Back to top button