अन्तर्राष्ट्रीयजीवनशैली

घर में थक जाएं तो दफ्तर जाकर आराम करें

25 office relaxन्यूयार्क। क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग सप्ताहांत में घर पर आराम करने के बजाय दफ्तर क्यों आना पसंद करते हैं? एक शोध में यह खुलासा हुआ है कि बढ़ती जिम्मेदारियों और मांगों से कई लोग घर पर तनाव महसूस करते हैं और दफ्तर में रहने के दौरान राहत महसूस करते हैं। पेन्सिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में श्रम एवं रोजगार विभाग की प्रोफेसर सारा दमस्की ने कहा ‘‘यह खुलासा लिंग शैक्षिक स्तर पेशे के स्तर से ऊपर है और बड़ा ही आर्यजनक है।’’ लोगों को दफ्तर के काम और व्यस्तता घर की परेशानियों और माथापच्ची की अपेक्षा सहज लगते हैं। शोध के तहत 122 पुरुषों और महिलाओं को अध्ययन में शामिल किया गया और अध्ययन के नतीजों में घर में रहने के दौरान लोगों में कोर्टिसोल का स्तर काफी उच्च पाया गया। अध्ययन के नतीजों में उच्च आय वाले लोग अपवाद रहे जिनमें तनाव का स्तर घर एवं दफ्तर दोनों जगहों पर एक समान पाया गया।

Related Articles

Back to top button