ज्ञान भंडार
चप्पल के अंदर गांजा रखकर तस्करी करते थे आरोपी

दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ सिविल लाइन पुलिस को अनोखे तरीके से गांजा बेचने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है.
पकड़े गए आरोपी चप्पल में गांजा छुपाकर सप्लाई का काम करते थे. पकड़े गए 3 आरोपियों में दो नाबालिग हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी चप्पल में गांजा भरकर दूसरे राज्यों में लेजाकर बेच देते थे.
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर कुंदरा पारा निवासी जगमोहन बघेल को कोर्ट परिसर में चप्पल के अंदर गांजा रखकर बेचते पुलिस ने गिरफ्तार. बताया जा रहा है कि जगमोहन शातिर अंदाज में गांजे की पुड़िया बनाकर चप्पल के निचे रखकर बड़ी आसानी से अपने ग्राहकों तक पहुंचा देता था.
