टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

चर्च सेक्‍स स्‍कैंडल में सुप्रीम कोर्ट सख्त, पादरियों को सरेंडर के लिए दो हफ्ते का समय


नई दिल्ली : सर्वोच्च न्यायालय ने केरल चर्च सेक्‍स स्‍कैंडल मामले में चर्च के दो पादरियों को आत्‍मसर्पण करने के लिए कहा है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि आत्मसर्पण के लिए पादरियों को दो हफ्ते का समय दिया जा रहा है। कोर्ट ने पादरियों को अग्रीम जमानत देने से भी मना कर दिया है। इन दोनों पादरियों फादर सोनी बर्गीज और जे के जॉर्ज को आत्मसमर्पण के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से दो हफ्तों का समय दिया गया है। गौरतलब है कि बहुचर्चित चर्च सेक्स स्कैंडल में पुलिस ने चार पादरियों के खिलाफ बलात्कार और यौन उत्पीडऩ का केस दर्ज किया। दरअसल, एक महिला ने कुछ दिनों पहले आरोप लगाया था कि जब वह कोट्टायम जिला में स्थित मलंकारा ऑर्थोडक्स चर्च में कन्फेशन के लिए गई, तो इन पादरियों ने उसे ब्लैकमैल करते हुए यौन शौषण किया। इस मामले के सुर्खियों में आने के बाद केरल पुलिस ने घटना की क्राइम ब्रांच को सौंपी दी थी। पुलिस के सामने दर्ज शिकायत में महिला ने इन आरोपों को सही ठहराया था, जिसके बाद पादरियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button