Entertainment News -मनोरंजन

चलती गाड़ी से गिरीं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस से ग्लोबल आइकॉन बनीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर दे रही हैं! फिल्म जय गंगाजल (2016) के बाद उन्होंने कोई भी हिंदी फिल्म साइन नहीं की है! इस साल की शुरुआत में हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में नेगेटिव किरदार में नजर आईं प्रियंका इन दिनों दो और हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं। साथ ही अमेरिकन टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ सीजन 3 में व्यस्त हैं। टीम प्रियंका चोपड़ा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें उनके क्वांटिको को-स्टोर प्रयंका को गाड़ी से गिरने से बचाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रियंका अभिनेता रॉसल टोवे के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। प्रियंका गाड़ी के दरवाजे पर खड़ी हैं, ऐसे में दोनों झगड़ने लगते हैं और प्रियंका गिरने ही वाली होती हैं. लेकिन रॉसल ने उन्हें पकड़ कर रखा है. हालांकि, कई कोशिशों के बाद रॉसल उन्हें बचा नहीं पाते और प्रियंका नीचे गिर जाती हैं।

Related Articles

Back to top button