अन्तर्राष्ट्रीय

चिडियाघर में बाघ ने किया कर्मचारी का शिकार

zoo-staffबीजिंग : चीन के जियांक्सी प्रांत में शुक्रवार को एक चिडियाघर में एक बाघ ने चिडियाघर के कर्मी को अपना शिकार बना लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, घटना यिचुन शहर के चुंतै पार्क के चिडिया घर में हुई, जब सुबह 8.30 बजे के आसपास एक बाघ ने चिडियाघर के गोंग उपनाम वाले सफाईकर्मी पर हमला कर दिया। हमले के समय गोंग बाघ के बाड़े की सफाई कर रहा था। नगर प्रशासन के मुताबिक, चिडिया के अन्य कर्मचारी गोंग को बाघ से बचाने के लिए तुरंत वहां पहुंचे और उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया। बाघ के हमले में गंभीर रूप से घायल गोंग की उपचार शुरू होने के एक घंटे बाद मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button