अन्तर्राष्ट्रीय

चीनी ग्राहकों के लिए बच्चा पैदा करने वाली 32 महिलाएं गिरफ्तार


नामपेन्ह : चीनी ग्राहकों के लिए सरोगेसी (भाड़े का बच्चा पैदा करना) के एक मामले में कंबोडिया में 32 गर्भवती महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है। नामपेन्ह नगर अदालत के प्रवक्ता वाई रिन ने बताया कि इसके अलावा एक चीनी समेत पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर मानव तस्करी का मामला दर्ज कर नामपेन्ह के दो अपार्टमेंटों पर छापे मारे गए हैं। रिन ने बताया कि पिछले महीने छापेमारी के दौरान इस मामले का पता चला था। हिरासत में ली गई 32 महिलाओं पर सीमा पार मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इन सभी महिलाओं को 10,000 डॉलर (करीब 68,0000 रुपये) देने का वादा किया गया था। उल्लेखनीय है कि कंबोडिया में विदेशी ग्राहकों के लिए भाड़े का बच्चा पैदा करने का काम बहुत जोरों पर होता है। इसे देखते हुए सरकार ने 2016 में इसे गैरकानूनी करार दिया था।

Related Articles

Back to top button