अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

चीनी मीडिया ने भारतीयों को बताया घमंडी, और कहा- डोकलाम में करते रहेंगे सड़क निर्माण

भारत और चीन के बीच डोकलाम पर जारी गतिरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। चीनीमीडिया ने डोकलाम से 10 किमी दूर चल रहे चीनी सेना के निर्माण कार्य को लेकर सफाई पेश की है। चाइनीज कम्यूनिस्ट पार्टी के पब्लिकेशन ने सोमवार को कहा कि  बीजिंग डोकलाम में सड़क का निर्माण जारी रखेगा।
चीनी मीडिया ने भारतीयों को बताया घमंडी, और कहा- डोकलाम में करते रहेंगे सड़क निर्माणचीन के ग्लोबल टाइम्स के संपादकीय ने पिछले हफ्ते बताया था कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने चुंबी वैली में रोड निर्माण का काम शुरु कर दिया है। जोकि विवादित क्षेत्र डोकलाम से 10 किमी दूर है। संपादकीय में कहा गया कि रोड निर्माण पर अगर कोई भारतीय कमेंट करता है तो वह सनकी, पागल, संवेदनशील और अभिमानी है। 

अखबार में लिखे गए लेख में भारत के उस बयान का जिक्र भी किया गया है जिसमें कहा गया था कि चीन डोकलाम में कोई निर्माण नहीं कर रहा है। लेख के मुताबिक डोकलाम क्षेत्र में निर्माण का पूरा अधिकार चीन के पास है और वह ऐसा करता रहेगा। 

लेख में यह भी कहा गया कि भारत को हर तरफ नहीं उलझना चाहिए और अपनी सुरक्षा चिताएं एक हद तक ही रखनी चाहिए। कड़ी प्रतिक्रिया देना भारत का पागलपन है। लेख में भारतीय मीडिया पर भी निशाना साधा गया और इसे राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने वाला बताया गया। इस लेख में कहा गया कि चीन, भारत के सनकीपन को मानने के लिए बाध्य नहीं है। 

 

Related Articles

Back to top button