अन्तर्राष्ट्रीय

चीन का 3000 एकड़ से ज्यादा जमीन पर कब्जा, भड़का अमेरिका

एजेंसी/ south-china-sea-military-bases-report_1463218527दक्षिणी चीनी समुद्र में एक के बाद एक नए विवाद उत्पन्न हो रहे हैं। पहले चीन ने यहां पर एक आर्टिफिशियल द्वीप बनाकर विवाद खड़ा। अब अमेरिका ने दावा किया है कि इस विवादित क्षेत्र में 3000 से ज्यादा जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। पेंटागन ने दावा किया है कि चीन अपना सैन्य विस्तार करने के लिए ऐसा कर रहा है। पेंटागन ने बतौर सुबूत नई सेटेलाइट तस्वीर भी जारी की हैं।

पेटांगन की रिपोर्ट के मुताबिक चीन इस मानवनिर्मित आइलैंड पर सैन्य ढ़ांचा खड़ा करने के साथ-साथ सर्विलांस सिस्टम भी लगा रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने चीन की सैन्य क्षमताएं बढ़ाने को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन ने मानवनिर्मित द्वीप पर 9,800 फीट लंबा रनवे तैयार किया है। ईस्ट एशिया के उप सहायक निदेशक अब्राहम डेनमार्क ने बताया कि चीन  लगातार सैन्य कार्यक्रम में निवेश कर रहा है। साथ ही अपना शक्ति प्रदर्शन करने के लिए हथियार बनाने में भी जुटा है। 

चीन ने अप्रैल में पहली बार दक्षिणी चीनी समुद्र के विवादित द्वीप पर सैन्य एयरक्राफ्ट की लैंडिंग कराई थी। अमेरिका निगरानी के लिए कई बार अपने जंगी जहाज चीन के द्वीपों के पास भेजता रहता था, लेकिन ड्रैगन सैन्‍य क्षमताओं में विस्‍तार का कार्य जारी रखे हुए हैं। 

चीन  दक्षिणी चीनी समुद्र में 12 नॉटिकल माइल इलाके पर हक जताता है। इसी जलक्षेत्र के बीच चीन कृत्रिम द्वीप बना लिए हैं। चीन के अलावा दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देश (ताइवान, फिलीपींस, वियतनाम और मलेशिया) भी इस इलाके पर अपना दावा जताते हैं। साउथ चाइना सी के बारे में कहा जाता है कि यहां तेल और गैस के बड़े भंडार हैं। अमेरिका के मुताबिक, इस इलाके में 213 अरब बैरल तेल और 900 ट्रिलियन क्यूबिक फीट नेचुरल गैस का भंडार है। इस समुद्री रास्ते से हर साल 7 ट्रिलियन डॉलर का बिजनेस भी होता है। 

 
 

Related Articles

Back to top button