ज्ञान भंडार

चीन नहीं, पाक और बांग्लादेश से होती है भारत में घुसपैठः रिजिजू

kiran_rijiju_20161011_145015_11_10_2016अल्मोड़ा। दशहरा महोत्सव में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि भारत में चीन से घुसपैठ नही होती। पकिस्तान और बांग्लादेश से घुसपैठ के रास्ते हैं। जल्द ही इस पर अंकुश लगाया जाएगा।

राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि वह इस बयान पर टिपण्णी कर सेना का हौसला गिरना नही चाहते। हमारी फौजी देश की रक्षा करते हैं और सीमा पर रहने वाला हमारा नागरिक भी।

उन्होंने कहा कि ऐसे में सीमा पर रहने वाला भी हमारा फौजी है। यहां पलायन रोकना होगा। इसके लिए सड़क, मेडिकल सेंटर और अन्य सुविधाएं देनी होगी।

इससे पहले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिले। इस मौके पर रिजिजू को कुमाऊं का रंगवाली पिछौड़ा भेंट किया गया। इसे यहां की सुहागिन धारण करती हैं।

Related Articles

Back to top button