अन्तर्राष्ट्रीय

चीन में भारी भूस्खलन होने के कारण 19 लोगों की मौत, 12 लापता

china_flag_develop_4784बीजिंग: चीन में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने आज (शनिवार) यह जानकारी दी। दक्षिण पश्चिमी चीन के गुइझाउ में कल एक गांव में भारी भूस्खलन होने के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन लोग अब भी लापता हैं।

मलबे में दब गए 30 लोग
बिजी के दाफांग काउंटी के पियानपो गांव में कल सुबह तकरीबन साढ़ पांच बजे भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद मलबे में 30 लोग दब गए। इसमें से सात लोगों को तो जीवित बाहर निकाल लिया गया लेकिन 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बचाव अभियान में 800 सैनिक और बचावकर्मी लगे थे। एक अन्य हादसे में चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई।

40,000 लोगों को है सहायता की जरूरत
असैनिक मामलों के मंत्रालय के मुताबिक दक्षिणी चीन में 27 जून से भारी बारिश और तूफान के कारण कम से कम 34 लोग मारे गए हैं या लापता हैं। चीन में 11 प्रांत क्षेत्रों की हुबेई, शिंग्सु और झेजियांग समेत 133 काउंटी में बाढ़, भूस्खलन और कीचड़ बहने की घटनाएं हुई। इन घटनाओं के कारण 1,20,000 लोग विस्थापित हो गए जबकि 40,000 लोगों को सहायता की जरूरत है। इन घटनाओं में 3,600 घर ढह गए और 19,900 हेक्टेयर में लगी फसल बरबाद हो गई।

Related Articles

Back to top button