ज्ञान भंडार

चुनाव से पहले गुजरात में गर्माया गोकशी का मुद्दा…

गुजरात विधानसभा में गोहत्या विधेयक पास हो गया है। सरकार का मानना है कि इस तरह के सख्त कानून जरूरी हैं। उत्तर प्रदेश में गायों को संरक्षण देने के बाद गुजरात में इसका कानून बन गया है। अब नए कानून के बाद यदि को व्यक्ति गोहत्या का दोषी पाया जाता है, तो उसे 10 से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।
चुनाव से पहले गुजरात में गर्माया गोकशी का मुद्दा...
 

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी की सरकार ने कहा कि वो गायों की रक्षा के सभी संभव प्रयास सरकार करेगी। उसी के तहत यह नया कानून लाया गया है। नए कानून को सख्ती से लागू किया जाएगा। साथ ही गोहत्या के दोषी पर 1 लाख से 5 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

बता दें कि गुजरात में गो हत्या कानून पहले से ही मौजूद था। अब इस कानून को और सख्त बनाया गया है। गौरतलब है कि इसी साल नवंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव होने हैं। इस कानून को भाजपा की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है। पिछले साल ऊना में गो हत्या का शक होने पर कुछ लोगों ने दलितों की पिटाई कर दी थी।

 

Related Articles

Back to top button