
कालीचरण पीजी कालेज में प्रबोधन कार्यक्रम-2026 आयोजित
लखनऊ : कालीचरण पी0जी0 काॅलेज, लखनऊ में बृहस्पतिवार को ‘ओरिएंटेशन एंड इनवेस्टीचर सेरेमनी’ प्रबोधन-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्रबंधक इं. वी. के. मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। नव प्रवेशित विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए उन्होंने कहा कि यह एक नयी शुरूआत है, जिसमें विद्यार्थी भरपूर ऊर्जा से भरे हुए वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प से युक्त हैं। शारीरिक शिक्षा विभाग के असि. प्रोफेसर डाॅ. मुकेश कुमार मिश्रा ने नई शिक्षा नीति-2020, क्रेडिट सिस्टम से जुड़े हुए विभिन्न पहलुओं से सभी को परिचित कराया।
महाविद्यालय के चीफ प्राॅक्टर डाॅ. डी.सी.डी.आर. पाण्डेय ने महाविद्यालय में अनुशासन तथा उससे आगे बढ़ने के सन्दर्भ में अमेरिका के प्रसिद्ध तैराक माइकल फेल्प्स का उदाहरण दिया, जिन्होने सात वर्षो के कठोर परिश्रम से 23 स्वर्ण पदक जीते। समाजशास्त्र विभाग की प्रो. मीना कुमारी ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कठिन परिश्रम द्वारा अपना लक्ष्य प्राप्त करने की बात कही। कार्यक्रम का सफल संचालन भूगोल विभाग की प्राध्यापिका डाॅ. मनस्वी शुक्ला ने किया। इस अवसर पर 29 विद्यार्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया, जिसमेें पदों के प्रतिनिधि के रूप में कुछ प्रमुख नाम हैं-

सेक्रेटरी- प्रियांशी गौतम बी.ए. सेमेस्टर-5, डिस्पिलिन इंचार्ज- आयुषी श्रीवास्वत – बी.ए. सेमे. एक, स्पोर्टस सेक्रेटरी – अली हाशमी- बी.ए. सेमे. तीन, क्ल्चरल सेक्रेटरी रमा देवी – बी.ए. सेमे.पांच, वूमेन सेल सेक्रेटरी- आरूषी गुप्ता – बी.एससी. सेमे. तीन, प्रीफेट सेक्रेटरी- अध्ययन कश्यप- बी.काॅम सेेमे. एक। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी और भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. चन्द्रमोहन उपाध्याय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यार्थियों से महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का लाभ लेने का आह्वान किया।



