ज्ञान भंडार

चेंबर में घुस स्टूडेंट ने भुजाली से मार कर की कॉलेज के प्रिंसिपल की हत्या

00_1444810606दस्तक टाइम्स/एजेंसी. झारखंड:  रांची/गुमला। झारखंड की राजधानी रांची से सटे गुमला जिले के कार्तिक उरांव कॉलेज के प्रिंसिपल शशिभूषण सिन्हा की बुधवार की दोपहर उनके चेंबर में घुसकर एक स्टूडेंट ने भुजाली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद प्रिंसिपल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी स्टूडेंट राजेश कुजूर को गिरफ्तार कर लिया है।
 
एसपी ने क्या बताया ?
गुमला के एसपी भीमसेन टूटी ने बताया कि हत्या के आरोपी को भुजाली के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। मानसिक रूप से स्टूडेंट बीमार प्रतीत हो रहा है। स्टूडेंट ने हत्या किस कारण से की, यह वो अभी नहीं बता रहा है।
 
कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल थे
 
पुलिस के अनुसार शशिभूषण सिन्हा यहां के प्रभारी प्रिंसिपल थे। पिछले कुछ दिनों से उन्होंने कॉलेज में पढ़ाई-लिखाई को लेकर काफी बेहतर काम किए थे। एडमिशन प्रक्रिया को भी पारदर्शी बनाया था। इसी बात को लेकर कुछ स्टूडेंट्स खुश नहीं थे। शुरुआती अनुसंधान में पुलिस हत्या को इसी मामले से जोड़ कर देख रही है।
 
आक्रोशित लोगों ने किया टावर चौक को जाम
 
प्रिंसिपल की हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने टावर चौक को जाम कर दिया है बड़ी संख्या में लोग गुमला सदर अस्पताल पहुंचे हैं। लोग आरोपी स्टूडेंट को उनके हवाले करने की मांग कर रहे हैं। पूरे शहर में इस हत्या से सनसनी फैल गई है। लोग आक्रोशित हैं।
 
रांची यूनिवर्सिटी के वीसी पहुंचे गुमला
 
हत्या की सूचना मिलते ही रांची यूनिवर्सिटी के वाइस चाइंसलर रमेश कुमार पांडेय, डीएसडब्ल्यू डॉ. एसी गुप्ता और रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार चौधरी गुमला पहुंच चुके हैं। यूनिवर्सिटी में होने वाली सभी मीटिंग्स कैंसिल कर दी गई है।

 

Related Articles

Back to top button