राष्ट्रीय

‘चेनाब’ में गिरी यात्री बस, 12 की मौत


श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में आज एक और बड़ा हादसा हो गया। यहां एक वाहन चेनाब नदी में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई अन्य के घायल होने की सूचना है। प्रारंभिक रूप से मिल रही जानकारी के अनुसार दुर्घटना किश्तवाड़ से 28 किमी दूर हुई है। यहां मकाइल माता जा रहा यात्रियों से भरा वाहन चेनाब नदी में जा गिरा। इस हादसे में महज एक 5 वर्ष के बच्चे के बचने की सूचना है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वेद ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि सूचना के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच चुका है। गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को भी किश्तवाड़ में ही सुबह मचैल यात्रा पर जा रहे दो वाहनों पर पहाड़ से चट्टानें व मलबा गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए थे।

Related Articles

Back to top button