जीवनशैली

चेहरे पर भद्दा लगता है मस्सा, तो यकीनन बिना सर्जरी इन नुस्खों से हो जाएगा गायब

downloadइन नुस्खों को आजमाकर देखें गायब हो जाएगा मस्सा। आप चाहें तो मेकअप से भी छिपा सकती हैं… जानिए क्या हैं तरीके…

1- बरगद के पत्तों का रस मस्सों के उपचार के लिए बहुत ही असरदार होता है। मस्से अपने आप गिर जाते हैं। इसके अलावा बेकिंग सोडा और अरंडी तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर इस्तेमाल करने से मस्से धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं।
2- आलू की फांकों को रगडऩे से भी मस्सेे कुछ दिनों में गायब हो जाते हैं। हरा धनिया भी कारगर है। इसका पेस्ट लगाने से मस्से हट जाते हैं।  3- ताजे अंजीर का पेस्ट मस्सों पर लगाने से फायदा मिलता है। इसके अलावा ये उपाय भी कर सकते हैं। इसके लिए खट्टे सेब का जूस मस्सों पर लगाएं। इससे मस्से झड़ जाएंगे।

4- चेहरे को अच्छी तरह धोएं और कॉटन को सिरके में भिगोकर तिल-मस्सों पर लगाएं। दस मिनट बाद गर्म पानी से फेस धो लें। कुछ दिनों में मस्से गायब हो जाएंगे। एलोवेरा जैल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
 5- एक सप्ताह में मस्से हटाने हैं, तो कच्चा लहसुन मस्सों पर लगाकर उस पर पट्टी बांध लें। एक सप्ताह तक रहने दें। एक सप्ताह बाद पट्टी हटाएंगे, तो मस्से नहीं दिखेंगे। इसी तरह प्याज मलने से भी मस्से गायब हो जाते हैं। 
 6- अरंडी का तेल नियमित रूप से मस्सों पर लगाएं। इससे मस्से नरम पड़ जाएंगे और धीरे धीरे गायब हो जाएंगे।मस्से छुपाने के लिए इस तरह करें मेकअप 1- सबसे पहले टोनर लगाएं। इसके बाद जब आप मेकअप करेंगी, तो मस्सा नजर नहीं आएगा। 2- ऑयल फ्री फाउंडेशन लगाएं। त्वचा के रंग से हल्का फाउंडेशन लगाएं। इसकी लेयर लगने के बाद ही मस्सा नजर नहीं आएगा। 3- कंसीलर भी लगा सकती हैं। इससे धब्बे भी नजर नहीं आएंगे। 4- कॉम्पेक्ट पाउडर के इस्तेमाल से भी मस्से को छिपाया जा सकता है। 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button