ज्ञान भंडार

छत्तीसगढ़ में पांच नक्सली गिरफ्तार

सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। तोंगपाल पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पांच नक्सलियों दशरू धुरवा, मड़कामी सोमडू, वेट्टी सुकड़ा, गंगाराम धुरवा और हड़मा मड़कामी को कल गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को लंबे समय से इन सभी नक्सलियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर इनकी गिरफ्तारी की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों ने इस माह की सात तारीख को मुंडागढ़ पहाड़ी के जंगल में एक पुलिस दल पर गोलीबारी की थी, हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई थी।

Related Articles

Back to top button