टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

छुट्टी न मिलने से तनाव में था सुरक्षाकर्मी, जज की पत्नी और बेटे को मारी गोली

वारदात से पहले भी रेणु ने कार में गनर को डांटा था। पुलिस ने महिपाल को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह गोलियां चलाकर भाग निकला। हालांकि, कुछ देर बाद घेराबंदी कर उसे फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी (पूर्व) सुलोचना गुर्जर ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल महिपाल मानसिक रूप से तनाव में था।


नई दिली : गुड़गांव में सुरक्षाकर्मी की ओर से की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत शर्मा की पत्नी रेणु की आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। जज के गनर महिपाल यादव (32) ने शनिवार को सेक्टर 49 में दोनों को गोली मारी थी। पुलिस का अनुमान है कि वह लंबे समय से छुट्टी नहीं मिलने से अवसाद में था। वहीं, गनर का कहना है कि उसने आठ महीने पहले ईसाई धर्म अपना लिया था। इसे लेकर जज की पत्नी उस पर तंज करती थीं। महिपाल करीब दो साल से न्यायाधीश की सुरक्षा में तैनात था। वारदात के बाद उसने जज को तीन कॉल किए। इस दौरान कहा, मैंने तुम्हारी पत्नी और बेटे को गोली मारी है। मेरी मां और लोगों को इसके बारे में बता देना। वारदात शनिवार को आर्केडिया मार्केट में हुई। तब वहां काफी चहल-पहल थी, लेकिन कोई उन्हें बचाने नहीं आया। रेणु और ध्रुव खरीदारी के लिए मार्केट आए थे। उनके कार से उतरते ही महिपाल ने गोलियां चलाईं। रेणु के सीने और ध्रुव के सिर में गोली लगी थी। घटना के एक वीडियो में महिपाल झल्लाते हुए जज के बेटे को कार में डालने की कोशिश करता नजर आया। इसमें सफल नहीं होने पर मां-बेटे को घायल छोड़कर फरार हो गया था। उसने वीडियो बना रहे लोगों से कहा कि यह शैतान और शैतान की मां है। बताया जा रहा है कि महिपाल शांत प्रवृत्ति का है, लेकिन करीब आठ महीने पहले उसने ईसाई धर्म अपना लिया। उसके बाद से वह लगातार क्रिश्चियन धर्म का गुणगान और उसकी शक्ति की चर्चा करता था। इस वजह से रेणु के साथ उसकी तकरार हो जाती थी। महिपाल लॉकअप में भी चिल्लाते हुए कह रहा था कि धर्म परिवर्तन को लेकर जज की पत्नी उसे परेशान करती थीं। एक अफसर ने बताया कि गनर कई दिन से घर जाने के लिए छुट्टी मांग रहा था। जज की पत्नी इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं। एक बार तो जज ने भी महिपाल को फटकार लगाई थी।

Related Articles

Back to top button