उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ब्रेकिंग

जमातियों के 366 मोबाइल नम्बरों की डिटेल जानने में जुटी है पुलिस

बस्ती : उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर की पुलिस 366 मोबाइल नम्बरों का लोकेशन ढूंढ रही है। ये मोबाइल नंबर दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज में शामिल हुए जमातियों से संबंधित हैं। इन जमातियों को बहराइच, संतकबीर नगर, बस्ती, महराजगंज, देवरिया व श्रावस्ती में क्वारंटाइन कर रखा गया है। इनके अन्य प्रदेशों में भी भ्रमण करने की खबर है। पुलिस पता लगा रही है कि इन नंबरों से कहां-कहां बात की गई और किन लोगों से मुलाकात हुई थी। सिद्धार्थनगर के कितने लोग इनके संपर्क में हैं। सर्विलांस टीम को इसके लिए अलर्ट किया गया है। 136 जमाती गोरखपुर जोन में 136 ऐसे जमाती मिले हैं, जो पुलिस की निगाह में संदिग्ध हैं। ये निजामुद्दीन के मरकज में शामिल हुए हैं। इनमें कुछ का लोकेशन दिल्ली में मिला है। इनके वहीं पर होने की संभावना मानी जा रही है। पुलिस ने जब तलाश शुरू की तो संज्ञान में आया कि बहराइच में ऐसे लोग की लोकेशन मिली है, जो जमात में शामिल हुए उसके बाद यहां पहुंचे। इनकी नागरिकता विदेश की है।

दिल्ली पुलिस ने 230 मोबाइल नंबर की लोकेशन खोजने के लिए प्रदेश पुलिस को कहा है। यह नंबर उन लोगों के हैं, जो निजामुद्दीन मरकज में हुए जमात में शामिल हुए थे। पुलिस मुख्यालय ने इन नंबरों को जारी किया है। खोज की जा रही है कि इनके संबंध कहां-कहां और किससे हैं। गोरखपुर जोन में बहराइच के 21, संतकबीर नगर के 17, बस्ती के 55, महराजगंज के 21, देवरिया के 13, श्रावस्ती के नौ समेत 136 नंबर को सर्विलांस पर लगाया है। इनका लोकेशन मरकज के आसपास मिला है। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुए जमात में शामिल लोगों की खोज में रेंज की पुलिस लगी है। कई मोबाइल नंबरों के लोकेशन की खोज भी हो रही है। किससे बात हुई, उससे क्या संबंध हैं, मुलाकात हुई थी कि नहीं यह भी पता किया जा रहा है। कुछ नंबरों को दिल्ली पुलिस ने भी जारी किया है।

Related Articles

Back to top button