उत्तर प्रदेश

जमातियों पर एक्शन, क्वारंटीन खत्म होते ही 17 को भेजा गया जेल

लखनऊ : तबलीगी जमात से भी कई जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब उत्तर प्रदेश में जमातियों पर एक्शन लिया गया है। दरअसल, क्वारनटीन खत्म होने के बाद विदेशी जमातियों को, जो पासपोर्ट और वीजा नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं, उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामला यूपी के बहराइच का है जहां क्वारनटीन खत्म होने के बाद इंडोनेशिया और थाइलैंड मूल के 17 विदेशी जमातियों को जेल भेज दिया गया है। बहराइच पुलिस ने कुरैश और ताज मस्जिद से इंडोनेशिया और थाइलैंड के 17 विदेशियों सहित 21 तबलीगी जमातियों को पकड़ा था, इन्हें कोरोना से संक्रमित होने की आशंका के चलते क्वारनटीन में रखा गया था।

क्वारनटीन खत्म होते ही इन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, इनमें से 17 विदेशी जमाती वीजा और पासपोर्ट नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए गए। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार इन सभी विदेशी जमातियों पर बहराइच की नगर कोतवाली में धारा 269, 270, 271, 188, पासपोर्ट अधिनियम (1967) की धारा 12(3), विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14 (b), 14(c) और महामारी अधिनियम (1897) की धारा 03, इसके अलावा आपदा प्रबंधन अधिनियम (2005) की धारा 56 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

Related Articles

Back to top button