ज्ञान भंडार

जमीनी विवाद में भतीजे ने ताऊ को मारी गोली, हालत गंभीर

83_1477031129करनाल। जिले के शेरगढ़ टापू गांव में शुक्रवार सुबह 7.30 बजे एक युवक ने अपने ताऊ को गोली मार दी। गोली लगने से सुभाष चंद (60) की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज करनाल के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। आरोपी फरार हैं, पुलिस जांच में जुटी है। पेट में मारी है गोली…. 
 
– घायल सुभाष चंद के बेटे रणबीर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उसका पिता सुबह 7.30 बजे खेत में गया था। वह पहले से जुताई कर रहा था।
– इसी दौरान उसका चाचा हरपाल और उसका लड़का विकास वहां पहुंचे। उन्होंने उसके पिता पर हमला कर दिया और पिस्टल से फायरिंग करते हुए दो गोलियां चलाई। एक गोली उसके पिता सुभाष के पेट में लगी और दूसरी हवाई फायरिंग की।
– हमला कर विकास और हरपाल फरार हो गए। सुभाष को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया।
– अब सुभाष का इलाज करनाल के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
 
पुलिस कर रही जांच
– कुंजपुरा थाना के एसएचओ मनोज कुमार का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जरुरी साक्ष्य जुटाए हैं।

Related Articles

Back to top button