ज्ञान भंडार

जयपुर: दंपत्ति के अंगूठों से कागजों पर लगवाए निशान, फिर कर दी हत्या

pic1_1477036344जयपुर।राजधानी के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र स्थिति एक मकान में एक दंपत्ति का मर्डर कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। फिलहाल पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। कैमरे भी लगे थे घर में…
 
– घटना विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र स्थिति बढ़ारना की है।
– पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिस दंपत्ति की हत्या की गई है, वह औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री का संचालन करने वाले उद्यमी के माता-पिता हैं।
– दंपत्ति प्रभुदयाल कुमावत और सरजू देवी यहां अपने दिव्यांग बेटे के साथ इसी मकान में रहते थे।
– किसी ने दोनों की इस बेटे के सामने ही हत्या कर दी।
– बेटा मंदबुद्धि होने के कारण कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।
अंगूठे पर लगे थे स्याही कि निशान, प्रोपर्टी विवाद का लग रहा है मामला

 

– पुलिस का कहना है कि दंपत्ति के अंगूठों पर स्याही के निशान लगे हैं।
– ऐसे में प्रारंभिक रूप से तो यही लगता है कि निश्चित ही यह प्रोपर्टी विवाद का मामला है।
– इस दंपत्ति के पास अपनी करीब 20 बीघा जमीन है और ये घर है। इसके अलावा और संपत्ति के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।

 
घर में लगे हैं सीसीटीवी कैमरे

– असल में जब हत्या की गई, उस समय दंपत्ति के अलावा उनका मंदबुद्धि बेटा भी मौजूद था।
– तीनों एक साथ इसी घर में रहते हैं।
– घर में परिवार ने सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखे हैं। इसी तरह के किसी खतरे के अंदेशे के चलते।
– हत्या करने वाले इसकी चिप भी निकाल कर ले गए।
– पुलिस तफ्तीश में लगी है।

Related Articles

Back to top button