दिल्लीफीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

जयराम ने लोकायुक्त पर मोदी की खिल्ली उड़ाई

gnनई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि लोकायुक्त पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी ठीक उसी तरह है  जैसे आसाराम (बापू) कौमार्य के बारे में बातें करें। आसाराम एक नाबालिग लड़की द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे हैं  और फिलहाल जेल में हैं। जयराम रमेश मोदी पर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। सवाल उत्तराखंड में रविवार को एक रैली में लोकपाल विधेयक के मुद्दे पर राहुल गांधी की मोदी द्वारा की गई आलोचना से संबंधित था। मोदी ने सवाल किया था कि जो कांग्रेस आज संसद में लोकपाल विधेयक को पारित करने के लिए आगे आ रही है  उसने उत्तराखंड में लोकायुक्त अधिनियम क्यों नहीं लागू किया  जिसे बी.सी. खंडूरी के नेतृत्व वाली पूर्व भाजपा सरकार ने बनाया था। जयराम ने कहा कि मोदी को लोकपाल विधेयक पर बोलने का अधिकार नहीं है  क्योंकि उन्होंने अपने राज्य में 1० वर्षों से लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं की। रमेश ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा  ‘‘जिस व्यक्ति ने 1० वर्षों से एक लोकायुक्त नहीं नियुक्त किया  उसे लोकायुक्त के बारे में बात नहीं करना चाहिए। उन्होंने 1० वर्षों से लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं की और वह लोकायुक्त पर उपदेश दे रहे हैं।’’जयराम रमेश ने उत्तराखंड के लोकायुक्त अधिनियम को एक मजाक बताया। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड लोकायुक्त विधेयक राज्य विधानसभा में नवंबर 2०11 में सर्वसम्मति से पारित किया गया था। उस समय खंडूरी ने राज्य में दूसरी बार सत्ता संभाली थी। राष्ट्रपति ने दो वर्षों के इंतजार के बाद इस वर्ष सितंबर में विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी  लेकिन उत्तराखंड में इस विधेयक को अभी तक लागू नहीं किया गया  क्योंकि मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा इसमें कुछ संशोधन करने के बाद ही इसे लागू करना चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button