अद्धयात्म

जानिए कान पर बाल होना शुभ है या अशुभ, कान का आकर बताता है आपका भविष्य

सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों के अनुसार व्यक्तित्व के गुणों को बताया गया है। इस तरह शरीर के किसी अंग की बनावट आपके जीवन के गुणों और आदतों के साथ भविष्य को भी बताती है।

पर क्या आपने कभी अपने दो कानों की बनावट के आधार पर अपने गुणों को सोचा है। इसलिए हम आपको आज कानों की बनावट के आधार पर आपके गुणों को बताएंगे…। साथ ही यह भी बताएंगे कि किस तरह कानों की बनावट (Person Nature According To Ear Size) आपका भविष्य तय करती है। ज्योतिष शास्त्र की ही शाखा सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के विभिन्न अंगों को देखकर उसके गुण और अवगुणों के विषय में काफी कुछ बताता है।  मानव शरीर में की पांच ज्ञानेन्द्रियां में शामिल कान के आकार-प्रकार के आधार पर अपने व्यक्तित्व तथा भविष्य तय होता है।

छोटे कान वाले

जिस व्यक्ति के कान छोटे होते हैं उनपर आंख मूंदकर विश्वास किया जा सकता है। ऐसे लोग हालांकि कंजूस भी होते हैं। ये ज्यादा पैसा खर्च करने में विश्वास नहीं रखते। ऐसे लोग समाज में मान-सम्मान पाते हैं।

कंजूस होने के कारण ये अधिक धन संचय कर लेते हैं। साथ ही छोटो कान के लोग बलवान होते हैं साथ ही ये किसी भी बात को ना करना नहीं जानते हैं।

बहुत छोटे कान वाले लोग

यदि किसी व्यक्ति के कान बहुत ही छोटे हो तो वह भगवान भरोसे होते हैं। ये भगवान के ऊपर कुछ ज्यादा ही विश्वास करते हैं।

पर लोगों से इन्हें अपना काम निकालना बहुत अच्छे तरीके से आता है। ये बहुत ही चंचल स्वभाव के भी होते हैं। ऐसे लोग लालची और धोखेबाज भी निकलते हैं। ऐसे लोग जीवन को मौज-मस्ती से जीना पसंद करते हैं।

लम्बे कान बाले लोग-

यदि किसी व्यक्ति के कान लम्बे हैं तो तो वह परिश्रमी विचारशील, कर्मठ होते हैं। ऐसा व्यक्ति समय के पाबंद होते हैं। अधिक लम्बे कान बल-बुद्धि-विद्या का प्रतीक है। ऐसा व्यक्ति धनवान भी होता है।

किसी भी विषय वस्तु पर बड़े ही गहराई के साथ विचार करता है। अधिक लंबे कान बुद्धि, वाक पटुता तथा व्यवहारकुशलता के प्रतीक हैं। ये लोग पूरी लगन से काम करते है और समय पर काम खत्म करना पसंद करते हैं।

चौड़े कान-

अगर किसी के कान की चौड़ाई ज्यादा हो तो ऐसे लोग हर तरह की सुख-सुविधा का उपभोग करते हैं। ऐसे लोग अवसर का पूरा फायदा उठाते हैं।

अपने जीवन में सफलता हासिल करते हुए देखे गए हैं। चौड़े कान वाले लोग सुख-समृद्धि पाते हैं। चौड़े कान वाले लोगों की आयु भी अधिक होती है।

मोटे कान
मोटे कान वाले लोगों में हिम्मत बहुत होती है। ये नेतृत्व की क्षमता रखते हैं। ऐसा व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ सकता है। ये राजनीति में अच्छा करियर बनाते हैं।
बहुत बड़े कान-

हाथी के कान के समान बड़े और लंबे कान वाले लोग दीर्घायु होते हैं। बहुत बड़े कान वाले लोगों की गिनती प्रतिष्ठित और संपन्न लोगों में होती है। ये अधिकारी पद पर होते हैं। अपनी मेहमत के बल पर ये बड़ा पद पा लेते हैं।

साथ ही बहुत बड़े कान वाले लोग असभ्य होते हैं। वह बहुत ही कामी किस्म के होते हैं। ऐसे लोग काम, क्रोध और अहंकार वाले होते हैं। इनका धन हमेशा एक जैसा नहीं रहता ये निर्धन भी हो सकते हैं।

वहीं काले और रूखे-सूखे कान वाले लोग शुभ नहीं माने जाते हैं। ऐसे लोग आलसी किस्म के होते हैं।  ऐसे कान के लोगों को जीवन में संघर्षों से लड़ना पड़ता है। रूखे-सूखे कान वाले लोगों को जिदंगी में परेशानियां ही मिलती है।

कनपटी से जुड़े कान वाले
कनपट्टी से जुड़े कान वाले व्यक्ति बुद्धिमान होते हैं। कनपटी से कान जुड़े वाले लोग अपनी मेहमत, बुद्धि एवं काबिलियत के दम पर पैसे कमाते हैं।
बहुत बड़े कान-

हाथी के कान के समान बड़े और लंबे कान वाले लोग दीर्घायु होते हैं। बहुत बड़े कान वाले लोगों की गिनती प्रतिष्ठित और संपन्न लोगों में होती है। ये अधिकारी पद पर होते हैं। अपनी मेहमत के बल पर ये बड़ा पद पा लेते हैं।

साथ ही बहुत बड़े कान वाले लोग असभ्य होते हैं। वह बहुत ही कामी किस्म के होते हैं। ऐसे लोग काम, क्रोध और अहंकार वाले होते हैं। इनका धन हमेशा एक जैसा नहीं रहता ये निर्धन भी हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button