अजब-गजब

जानिए सऊदी अरब की कुछ चौंकाने वाली रोचक बातें, हैरान रह जाएंगे आप

जब भी कभी कड़े कानून की बात आती हैं तो जहन में सऊदी अरब का नाम जरूर आता हैं जहाँ अपराध करने वाले को कड़ी सजा का प्रावधान हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की सऊदी अरब केवल अपने अनोखे कानून ही नहीं बल्कि कई अन्य दूसरी चीजों की वजह से भी पहचान रखता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको सऊदी अरब से जुड़ी कुछ ऐसी ही रोचक और चौंकाने वाली जानकारी देने जा रहे है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

आपको शायद पता न हो कि सऊदी अरब में कोई भी संविधान नहीं है। यह देश शरियत कानून के मुताबिक चलता है और जो बात यहां के राजा कह देते हैं, वहीं सर्वमान्य होता है। यहां बेहद ही दर्दनाक तरीके से अपराधियों को मौत की सजा दी जाती है (तलवार से गर्दन काटकर)।

इस्लाम धर्म में दो ही जगहों को सबसे पवित्र माना गया है, मक्का और मदीना और ये दोनों ही जगहें सऊदी अरब में ही हैं। हर साल दुनियाभर से लाखों मुसलमान यहां हज यात्रा पर आते हैं, लेकिन खास बात ये है कि यहां गैर-मुस्लिमों को जाने की इजाजत नहीं है।

सऊदी अरब एक रेगिस्तानी देश है, जिसकी वजह से यहां एक भी नदी नहीं है और इसी वजह से यहां पीने के पानी की कीमत बहुत ज्यादा है। यहां समुद्र के पानी को ही बड़े-बड़े संयंत्रों द्वारा पीने लायक बनाया जाता है। हालांकि यहां तेल की कोई कमी नहीं है। यहां अथाह मात्रा में तेल भंडार हैं, जिसने यहां के लोगों को अमीर बना दिया है।

सऊदी अरब में जादू-टोना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यहां पुलिस की एक विशेष ईकाई बनाई गई है, जिनका काम सिर्फ जादूगरों या जादू-टोने से संबंधित व्यक्तियों को पकड़ना है। पकड़े जाने पर ऐसे व्यक्तियों का सीधे गला ही काट दिया जाता है।

चूंकि सऊदी अरब रेगिस्तानी इलाका है, इसलिए यहां ऊंटों की बड़ी मांग है। दुनिया का सबसे बड़ा ऊंट बाजार भी इसी देश की राजधानी रियाद में लगता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बाजार में हर रोज लगभग 100 ऊंचे बिकते हैं।

Related Articles

Back to top button