अजब-गजबअन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

जापानी प्रधानमंत्री को ‘जूते’ में परोसा गया शाही डिनर, इजरायल की हो रही आलोचना

नई दिल्ली : विश्व में एक ऐसा देश भी है, जिसने अपने शाही मेहमान को जूते में खाना परोसा। जापान के प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे इजरायल और मिडिल ईस्‍ट के दौरे पर गए हुए थे। इस दौरे पर उनकी पत्‍नी भी उनके साथ थीं। इजरायल में उनके साथ ऐसा कुछ हुआ जिसकी जापान में काफी निंदा हो रही है। जापान के प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे और उनकी पत्नी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ 2 मई को शाही डिनर किया था। इजरायल के प्रधानमंत्री के प्राइवेट सेलिब्रिटी शेफ़ मोशे सेगेव ने इस ड‍िनर पर अजीबोगरीब तरीके से खाना परोसा था। मोशे सेगेव इसे फूड आर्ट कहते हैं। शेफ़ सेगेव ने अपने सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल पर डिनर से जुड़ी तस्वीरें डाली थीं, इनमें जूते में पेश किया गया डेज़र्ट भी शामिल था। इस दौरान कुछ चुनिंदा मिठाइयां और चॉकलेट ‘धातुओं के बने जूते’ में रखकर परोसे गए। हालांकि जापान के लोगों और नेताओं ने इसे अपमानजनक माना, साथ ही इजरायल के कुछ अध‍िकारियों को भी ये बात गलत लगी। इजरायल के एक डिप्‍लोमेट ने कहा कि यह हरकत काफी असंवेदनशील और बेवकूफ़ी वाला था। जापान में जूतों को घरों से बाहर रखते हैं, उसे मेज पर सजाना गलत फैसला था। इजरायल के इस हरकत की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।
वहीँ भारत की तरह जापान की संस्कृति में भी जूते को बेहद अपमानजनक माना जाता है।शिंज़ो आबे को तो इस जूते से मिठाई खाने में परेशानी नहीं और मोशे सेगेव की शेयर की गई फोटो में वे हंसते हुए डिनर करते दिखाई द‍िए।

Related Articles

Back to top button