अन्तर्राष्ट्रीय

जापान फिर से भूकंप ने कोहराम मचाया, सुनामी की चेतावनी

earthquake_5711c2ac760a7एजेन्सी/ टोक्यो : जापान में एक बार फिर से भूकंप ने कोहराम मचाया है। इस बार भूकंप की तीव्रता पहले से ज्यादा मापी गई। 7.5 तीव्रता के साथ आई भूकंप में 7 लोगों की जानें चली गई है, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए है। विशेषज्ञों के अनुसार, भूकंप का केंद्र कुमामोतो में जमीन से 7 किमी भीतर था।

इस भूकंप के बाद लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है, क्यों कि भूकंप की तीव्रता अधिक होने के कारण सुनामी आने का खतरा बढ़ गया है। लगातार दूसरे दिन आये भूकंप से लोग सहमे हुए है। गुरुवार को भी जापान में भूकंप का मंजर देखा गया था, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी और 800 लोग बुरी तरह घायल हुए थे।

 

Related Articles

Back to top button