अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

जापान में आया 5.4 तीव्रता का भूकंप

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
japan-earthquakeतोक्यो : तोक्यो में आज सुबह मामूली तीव्रता का भूकंप आया लेकिन इससे किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बज कर 49 मिनट पर आए 5.4 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र तोक्यो बे में था। जापान मीटियोरोलॉजिकल एजेंसी ने बताया कि भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई और भूकंप 70 किमी की गहराई पर आया था। राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके की खबर के अनुसार, स्थानीय निवासियों ने बताया कि भूकंप शक्तिशाली नहीं था लेकिन उनके घरों में अलमारी में रखा सामान हिलने लगा था। एक महिला ने इस दौरान बिस्तर से गिर कर घायल होने की शिकायत की। भूकंप की वजह से तोक्यो के सबवे में यातायात और ट्रेनों की आवाजाही रूक गई लेकिन जल्द ही सेवाएं बहाल हो गईं। सरकार ने बताया कि भूकंप से इलाके के परमाणु संयंत्रों को कोई नुकसान नहीं हुआ। उस जगह भी कोई असर नहीं पड़ा जहां क्षतिग्रस्त फुकुशिमा दाइची परमाणु संयंत्र है। वर्ष 2011 में 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था और फिर सुनामी उठी थी जिससे फुकुशिमा दाइची परमाणु संयंत्र को नुकसान पहुंचा था।

Related Articles

Back to top button