अन्तर्राष्ट्रीय

जापान में बाढ़, 90 हजार लोगों को निकालने के आदेश

दस्तक टाइम्स / एजेंसी
japan floodटोक्यो। जापान सरकार ने सेंट्रल जापान में आई बाढ़ से 90 हजार लोगों को सुरक्षित निकालने का आदेश दिया है। तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जमीन खिसक गई है। बाढ़ में अभी तक एक व्यक्ति के गायब होने की खबर है। जापान मीटीऑरलॉजिकल एजेंसी ने टोचिगी और इबाराकी प्रांत के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, नॉर्थ टोक्यो को भी लैंडस्लाइड और फ्लड को लेकर अलर्ट जारी है। मीटीऑरलॉजिस्ट टकुया देशिमारू ने बयान में कहा कि ऐसी बारिश पहले कभी नहीं देखी है। आने वाले समय में गंभीर खतरे उत्पन्न हो सकते हैं। सेंट्रल टोचिगी के हिस्सों में सोमवार से अब तक दो फीट तक बारिश हुई है। एथॉरिटी ने टोचिगी से 90 हजार लोगों को सुरक्षित निकालने का आदेश दिया है। जबकि 80 हजार लोगों को घरों को छोड़ देने की सलाह दी है। मौसमविज्ञानियों ने बताया कि किनूगावा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। टोचिगी प्रांत के कनूमा सिटी में एक लोकल ऑफिसर ने बताया कि एक लापता व्यक्ति को खोजने की कोशिश जारी है। हो सकता है कि वह लैंडस्लाइड में दब गया हो। अभी कुछ भी कहना नामुमकिन है। बताया जाता है कि वह 60 साल की एक महिला है, जिसका घर लैंडस्लाइड में बर्बाद हो गया था। हालांकि उसके पति को बचा लिया गया है।

Related Articles

Back to top button