अजब-गजबअन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

जापान में हजारों रुपये में बिकता है एक खरबूजा

टोक्यो : भारत में आजकल खरबूज़े और तरबूज़ का मौसम चल रहा है, इस मौसम में इनका रेट 40 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास होता है, लेकिन जापान में एक खरबूज़ा करीब 6 से 10 हजार रुपये में बिकता है। जापान में हमेशा से खरबूजा को एक लक्जरी फ्रूट माना गया है। वैसे सिर्फ खरबूजा ही नहीं, बल्कि दूसरे फल भी यहां बहुत महंगे हैं। भारत में लोग जहां एक दूसरे के घर जाते हैं, तो महंगे-महंगे गिफ्ट ले जाना पसंद करते हैं, वहीं जापान में लोग एक-दूसरे को तोहफे के तौर पर फल देते हैं, अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर जापान में ऐसा क्या है कि फल इतने महंगे होते हैं? दरअसल यहां के किसान फल के आकार को लेकर बहुत ध्यान देते हैं, अगर फल सही आकार का नहीं होता तो वे उसे इस्तेमाल में नहीं लाते। उदाहरण के तौर पर होक्काइडो खरबूजे को यहां तभी अच्छा माना जाता है, जब वह आकार में पूरी तरह से गोल दिखाई दे, इसके अलावा वजन भी उसका एक तय होना चाहिए। यही चीज दूसरे फलों के साथ लागू होती है। जाहिर है कि हर तरबूज एक जैसा नहीं हो सकता है, इस वजह से कई सारे तरबूज़ सही आकार के न होने पर बर्बाद जाते हैं। यही वजह है कि बाजार में बिकने वाले कुछ चुनिंदा तरबूज़ बहुत महंगे हो जाते हैं। कई बार तो इन फलों को लेकर बोली भी लगाई जाती है और बोली में फल इतने महंगे होते हैं कि आपके होश फाख़्ता हो जाएंगे, इन नीलामी वाले फलों की कीमत लाखों में पहुंच जाती है।

Related Articles

Back to top button