फीचर्ड

जुहू पर 35 फुट लंबी व्हेल, देखने के लिए उमड़ी भीड़

whale_650x400_61454041399 (1)दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ मुंबई: मुंबई में जुहू तट पर बहकर आई एक विशाल व्हेल लोगों के कौतूहल का विषय बनी हुई है। बड़ी संख्या में लोग व्हेल को देखने के लिए जमा हो रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। व्हेल सबसे पहले गुरुवार रात को देखी गई। तब वह पानी में थी, लेकिन सुबह समंदर का पानी उतरने के बाद व्हेल रेत पर मरी हुई मिली।

वन विभाग के अधिकारी मकरंद घोड़के के मुताबिक, मृत व्हेल ब्रुडीज प्रजाति की है। इसकी लंबाई 35 फुट है और वजन तकरीबन 20 टन है। घोड़के के मुताबिक, मौत की वजह पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल पाएगी।

पहले व्हेल को क्रेन से उठाकर मुंबई के बाहर ऐरोली में ले जाकर पोस्टमॉर्टम करने की योजना थी, लेकिन अब जुहू तट के पास ही इसे गड्ढे में गाड़ने की बात कही जा रही है, क्योंकि मृत व्हेल का शरीर तेजी से नष्ट हो रहा है। शरीर से बदबू आनी शुरू हो गई है। इन्फेक्शन का खतरा है।

Related Articles

Back to top button